ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220812 080736 7 मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। सीकर मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने के बाद अब जीणमाता पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि रेवासा गांव के रहने वाले कुशल कुमार ने 4 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।कुशल कुमार को सीकर मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर  पटना के रहने वाले नंदू झा के साथ ऋषभ और हिमांशु नाम के लड़कों ने करीब साढे़ 7.51 लाख रुपए ले लिए और उसे नौकरी भी नहीं लगवाई । पहले तो आरोपी झांसा देता रहा, उसके बाद पैसा लेकर फरार हो गया । फोन भी बंद कर लिया। जिस पर पीड़ित ने जीण माता थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदू झा को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

मंदिर में पुजारी बनकर बैठा
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी बिहार में एक मंदिर में पुजारी बनकर बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के बारे में सूचनाएं जुटाई और तकनीकी मदद दी गई । सटीक सूचना मिलने पर सीकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हैम जिससे ठगी की और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।


Share This News