ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230514 181306 नकल : हेयर विग से नकल का बड़ा खेल, दो गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश में लोग विग का इस्तेमाल गुड लुकिंग के लिए करते है। लेकिन बीकानेर में इसे नकल के नए शगल के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजस्व अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के एग्जाम के दौरान दो केंडिडेट्स पकड़े गए हैं। ये दोनों विग लगाकर सेंटर पर पहुंचे थे और इसी विग में ब्ल्यूट्रूथ और नकल की अन्य सामग्री छिपा रखी थी। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं सेंटर्स पर छानबीन करने पहुंची थी और इसी दौरान गंगाशहर के दो अलग अलग सेंटर पर संदिग्ध लगने पर दो युवक दबोच लिए गए। ये उदयरामसर में स्थित सेंटर पर परीक्षा दे रहे थे। इनसे पूछताछ की जा रही है।
बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गंगाशहर थाना एरिया में कुछ सेंटर्स पर गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी। इस दौरान वो खुद फिल्ड में सेंटर्स चैक कर रही थी। एक सेंटर पर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। इन केंडिडेट्स के विग लगाई हुई थी। विग को खोलकर चैक किया गया तो संदेह बढ़ गया। इस पर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से गंगाशहर थाने में पूछताछ की जा रही है। ये पूरी कार्रवाई एसपी की स्पेशल डीएसटी टीम कर रही है।दो पारी में हो रहे इन एग्जाम की दूसरी पारी में ही दो युवकों को डिटेन किया गया। एसपी गौतम का कहना है कि बालों में विग लगाकर आये थे और विग के अंदर ब्लूट्रूथ डिवाइस, मदर बोर्ड और सिम कार्ड हो सकते हैं। बीकानेर के इस सेंटर के अलावा भी कई सेंटर्स पर इसी तरह नकल का गिरोह सक्रिय हो सकता है। एसपी गौतम ने दैनिक भास्कर को बताया कि मनोज कुमार और महेंद्र ओझा से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कार्रवाई सीधे एसपी की ओर से होने के कारण गंगाशहर थानाधिकारी, सीओ सदर कोई भी इस मामले में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि सिर्फ इतनी जानकारी है कि दो युवकों को डिटेन किया गया है और दोनों गंगाशहर थाने में है।चप्पल में ब्लूट्रूथ फिट करके नकल का मामला भी इसी थाना एरिया का था। तब पुलिस ने चप्पल को काटकर उसमें ब्लूट्रूथ फिट करने का खुलासा किया था। इस मामले में तुलछाराम और उसके पूरे गिरोह को गंगाशहर पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था। इसी मामले में नई दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार करने और बाद में उसी युवक से रिश्वत मामले में थानेदार पर भी कार्रवाई हुई।


Share This News