ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230514 171205 एक ही दूल्हे से दो सगी बहिनों की शादी, वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक ही मंडप में दो दुल्हनों ने एक दूल्हे से शादी की। राजस्थान में दो सगी बहनों ने एक ही दूल्हे से शादी कर ली। इस शादी की हर ओर चर्चा है। दोनों परिवारों की रजामंदी भी रही। यह मामला टोंक जिले के उनियारा के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का है। दूल्हा हरिओम मीणा स्नातक तक पढ़ा है। वहीं निवाई तहसील के सौंदड़ा खादया की ढाणी की रहने वाली दोनों सगी बहनों में से बड़ी बहन ने उर्दू में एमए किया हैं। छोटी बहन आठवीं तक पढ़ी है। रामप्रसाद मीणा ने अपने बेटे का रिश्ता बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता के लिए भेजा था। कांता ने शर्त रखी कि दोनों सगी बहनें साथ में शादी करेंगी। मंजूर हो तो बात आगे बढ़ाई जाए। दूल्हा भी मान गया और फिर कांता और सुमन की शादी पांच मई को हरिओम से हो गई। कांता ने छोटी बहन सुमन की भी साथ में शादी की शर्त रखी क्योंकि वह मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। इस वजह से उसकी देखभाल कांता ही करती है। साथ रहेगी तो कांता उसका ख्याल रख सकेगी। कांता की इस शर्त को हरिओम के परिवार ने स्वीकार किया और यह शादी हो गई। पांच मई को दूल्हे ने मंडप में दोनों बहनों के साथ सात फेरे लिए। हरिओम ने स्नातक किया। कांता ने उर्दू से एमए किया है। दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। छोटी बहन सुमन आठवीं तक पढ़ी है। हरिओम का कहना है कि दोनों सगी बहनों से शादी करके खुश हूं।


Share This News