ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230513 WA0121 वरिष्ठ उस्ता कलाकार मोहम्मद हनीफ उस्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

कलारत्न शिल्प सृजन सम्मान
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर ने होटल द रॉयल आर्किड, जयपुर द्वारा राजस्थान डोमेस्टिक टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव के प्रथम संस्करण का आयोजन हुआ। कॉन्क्लेव में बीकानेर के वरिष्ठ उस्ता कलाकार मोहम्मद हनीफ उसता को कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ tain एचीवमेंट अवार्ड एवं कलारत्न शिल्प सृजन सम्मान से सम्मानित किया गकॉ
      कान्क्लेव के दौरान प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड समारोह में पद्मश्री श्रीमती गुलाबो सपेरा को नृत्य के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – कला रत्न नृत्य सृजन पुरस्कार; श्री हनीफ उस्ता को उस्ता कला में योगदान के लिए कला रत्न शिल्प सृजन पुरस्कार और श्री भीम सिंह को पर्यटन में उनके योगदान के लिए पर्यटन रत्न उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा गया।
     इस आयोजन में मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री, राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड और अध्यक्ष राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद, श्री राजीव अरोड़ा,विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) श्री आर.के. सुमन,राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष श्री सैयद वली खालिद जयपुर ,हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। एडीटीओआई अध्यक्ष पीपी खन्ना, एडीटीओआई उपाध्यक्ष आशीष सहगल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में सम्मानित मोहम्मद हनीफ उस्ता गत 50 वर्षो से उस्ता कला की साधना प्रचार प्रसार में समर्पित है । हनीफ इस कला में राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित है तथा बीकानेर उस्ता केमल हाइड ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक तथा राजस्थली में मास्टर क्राफ्टमैन के रूप में सेवाएं अर्पित कर चुके है । 


Share This News