ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230429 WA0142 बीकानेर : इलाज के लिए 17 बच्चों को लेकर आरबीएसके टीम जयपुर रवाना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित बच्चों की निशुल्क हार्ट सर्जरी श्री सत्य साईं हॉस्पिटल अहमदाबाद में होगी। सर्जरी से पूर्व जयपुर में आयोजित शिविर में जांच करवाने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का दल चयनित 17 बच्चों व परिजनों को लेकर जयपुर रवाना हुआ। जयपुर जाने वाली टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव चाहर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ राजेंद्र डेडर व डॉ बजरंग लाल सिहाग शामिल रहे। बस को हरी झंडी दिखाकर पूरे जोश के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त नोडल अधिकारी डॉ.मनुश्री सिंह, डॉ. विवेक गोस्वामी, डीईआईसी मैनेजर योगेश पवार, डॉ. भानु प्रताप सिंह, साइकोलॉजिस्ट सोनू गोदारा, सोशल वर्कर आशुराम सियाग और श्री सत्य साईं हॉस्पिटल के प्रतिनिधि विनोद माथुर मौजूद रहे ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने सभी बच्चों व परिजनों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी व आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलेभर की 14 आरबीएसके टीमों द्वारा शहर से लेकर गांव तक विद्यालयों,आंगनवाड़ी केंद्रों व मदरसा पर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है और उनमें से चयनित बच्चों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज स्तर पर करवाया जाता है। वही विशेष सर्जरी के लिए जयपुर-अहमदाबाद ले जाकर भी उपचार करवाया जाता है।


Share This News