Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पहुंचने पर आज नाल सिविल एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। यहां देवीसिंह भाटी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। महावीर रांका सहित अनेक नेता स्वागत के लिए पहुंचे। हालांकि भाजपा नेताओं में संगठन से जुड़े बड़े नेता नजर नहीं आये। यह चर्चा में रहा। इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजे ने कहा कि बीकानेर से मेरा गहरा जुड़ाव। बाद में राजे राजमाता सुशीला कुमारी जी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने शिव विलास पैलेस पहुंची।