ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230212 103632 52 सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे नेशनल हाइवे पर हेमासर फांटे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में चार जने गम्भीर रूप से घायल हुए थे। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर के युवक नारायण सिंह और तख्तसिंह श्रीडूंगरगढ़ से लखासर की ओर जा रहे थे तो वहीं सामने से कोलायत तहसील के गांव गढियाला निवासी मोतीराम नाई और उनके पुत्र डूंगरराम नाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे। हेमासर के पास दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई। हादसे में चारों जनों को गम्भीर चोटें आई।राहगीरों ने उन्हें संभाला और तत्काल घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पहुंचने पर लखासर निवासी नारायण सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचते पहुंचते मोतीराम नाई ने भी दम तोड़ दिया।ट्रॉमा सेंटर से गम्भीर अवस्था में लखासर निवासी तख्तसिंह को जयपुर रेफर किया गया और परिजन उसे लेकर जयपुर रवाना हो गए थे लेकिन रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचते पहुंचते तख्तसिंह ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में चौथा घायल गढियाला निवासी डूंगरराम की स्थिति भी गम्भीर है और उसे ट्रॉमा सेंटर के रेड एरिया में रखा गया है। मृतकों के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।


Share This News