ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220806 225049 5 हनीट्रैप करके ठगता था मोटी रकम, 5 एटीएम मशीन सहित गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गिरफ्तार साइबर ठग अनपढ़ और बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते हुए सबसे पहले उनके नाम से मोबाइल की सिम जारी करवाते थे, फिर उस नंबर पर व्हाट्सएप चालू करते थे। उसके बाद उस नंबर से ही विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा कर एटीएम भी जारी करवा लेते थे। खाता खुलवाने के बाद उनमें लेनदेन खुद ही ऑपरेट करते थे।ठग व्हाट्सएप पर महिला की फोटो की डीपी लगा कर लोगों को हाय हेलो का मैसेज भेजते थे और ट्रूकॉलर पर नाम भी लड़की का ही आता था फिर धीरे-धीरे चैट करते हुए वीडियो कॉलिंग कर अश्लील प्रदर्शन भी करते थे। इसके बाद सामने वाले को उसकी रिकॉर्डिंग वायरल करने के नाम पर मोटी राशि की डिमांड करते थे जिस पर लोग अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में डरते हुए साइबर ठगों को मांगी हुई राशि देने को तैयार हो जाते थे इस तरह से आदमी ठगी का शिकार हो जाता था।पुलिस ने जिस साइबर ठग को गिरफ्तार किया, वह पूरण सिंह मीणा पुत्र धर्म सिंह मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी गढ़ हिम्मत सिंह थाना मंडावर जिला दौसा का रहने वाला है। वह अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।


Share This News