Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना ने एक सप्ताह में 4 की मौत हो गई। शनिवार को पीबीएम हॉस्पिटल के कोविड आईसीयू में भर्ती एक महिला और पुरुष की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। जिसमें श्रीबालाजी की 90 वर्षीय सुगनी देवी और रामपुरा बस्ती के 42 वर्षीय शाबिर खान की दो दिन पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार रात को कोविड आईसीयू में उनकी मौत हो गई। बीकानेर में कोरोना को हल्के में लेना भारी पड़ रहा है। बढ़ रहे मौतो के आंकड़ों सें स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशाशन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने आमजन सें अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करें।