ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230415 WA0190 बीकानेर के इस स्कूल में 53 साल बाद मिले विद्यार्थी, यादों में खो गए, हुए भाव विभोर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बी.के. माध्यमिक विद्यालय में सत्र 1969-70 बेच के पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय स्नेह संगम शनिवार को लक्ष्मी हेरिटेज में प्रारंभ हुआ।
पहले दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, महापौर सुशीला कंवर, राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति माणक मोहता सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान पौधारोपण और संगीत संध्या का आयोजन भी हुआ। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बी.के. स्कूल का इतिहास स्वर्णिम रहा है। यहां के पूर्व विद्यार्थियों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि युवा विद्यार्थियों को इनसे सीख लेनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने बीकानेर की गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बताया। आयोजन संयोजक कन्हैया लाल कल्ला ने बताया कि बी.के. स्कूल में 53 वर्ष पूर्व पढ़े विद्यार्थी एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। प्रवक्ता चंद्र प्रकाश बिनाणी ने बताया कि विद्यालय के दिवंगत पूर्व विद्यार्थियों के परिजनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विद्यार्थियों में अपार उत्साह देखने को मिला। सभी दशकों पुरानी यादों को ताजा करते रहे।


Share This News