Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित अन्य जिलों में 18 अप्रेल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावटी इलाके में मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में मेघगर्जन, कहीं-कहीं आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी का दौर चल रहा है। अचानक ही गर्मी बढ़ी है। 18 से प्रदेश के कुछ हिस्सों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, उसके बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।