Thar पोस्ट। बीकानेर सहित अन्य जिलों में आज फिर बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया है कि बुधवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर (उत्तर), अलवर (दक्षिण), नागौर (पश्चिम), झुंझुनू, सीकर सहित आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदा बांदी या हल्की वर्षा व अचानक 20-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।बीकानेर में मंगलवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। बुधवार को सुबह से ही बादलों का डेरा है।

मानसून रहेगा सामान्य से कम : मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अधिकांश जिलों में मानसून सामान्य से कम रहेगा। कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश होगी। गुजरात के मुकाबले राज्य में अपेक्षाकृत अधिक बारिश होने का अनुमान है।