ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230410 091434 सरस ने लॉन्च किया सस्ता दूध, प्रोटीन से भरपूर, सरस लाइट के यह है भाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उरमूल डेयरी के नए प्रोडक्ट सरस लाइट दूध में फैट की मात्रा लगभग नहीं के बराबर है, लेकिन दूध में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलेगी। सरस स्मार्ट दूध 9 अप्रैल से लॉन्च कर दिया गया है। जो 10 अप्रैल से सभी सरस डेयरी बूथों पर मिलने लगा है। फैटलेस सरस लाइट दूध में एसएनएफ 8.5 प्रतिशत है। यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। सरस लाइट दूध उपभोक्ताओं को केवल 35 रुपये लीटर रेट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह दूध अब 6 लीटर की पैकिंग में भी मिलेगा। इसकी कीमत 210 रुपये प्रति पैक तय की गई है।यह दूध बुजुर्ग और बीमार लोगों के अलावा बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होगा। मोटापे के शिकार लोग और डाइटिंग प्लान करने वालों को इससे बड़ा रिलीफ मिलेगा।सरस के अन्य दूध प्रोडक्ट्स की कीमत आसमान छू रही हैं, ऐसे में सरस लाइट दूध काफी राहत भरा साबित होगा। सरस का गोल्ड दूध एक लीटर 64 रुपये, आधा लीटर दूध 32 रुपये में मिल रहा है। स्टैंडर्ड दूध (हरी थैली) 56 रुपये लीटर, आधा लीटर 28 रुपये में मिल रहा है। डीटीएम दूध 42 रुपये और आधा लीटर 21 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह गाय का आधा लीटर दूध का पैक 26 रुपये में मिल रहा है।जयपुर डेयरी मार्केटिंग मैनेजर गोविन्द सिंह ने कहा कि आम आदमी की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरस लाइट दूध रिलॉन्च किया गया है। आज के दौर में जहां ज्यादा फैट की वजह से लोग अक्सर दिल की बीमारी या मोटापे से पीड़ित दिखाई देते हैं। इसी वजह से लो फैट दूध फिर से लांच किया गया है।  जिन लोगों में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, मोटापा बढ़ जाता है। उनके लिए डॉक्टर की सलाह से बिल्कुल लो फैट दूध ही सही होता है। इसी वजह से डेयरी ने यह दूध को बाजार में उतारा है।


Share This News