ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230328 102726 सरस घी हुआ महंगा, अब मिलेगा इतने रुपये प्रति लीटर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में सरस घी महंगा हो गया है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने सरस घी की कीमतों में 15 रुपए से लेकर 20 रुपए तक प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई दरें तत्काल मंगलवार से ही लागू कर दी गई हैं। नई दरें लागू होने के बाद राजस्थान में साधारण सरस घी का एक लीटर पैक अब  573 रुपए में मिलेगा।राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के मैनेजर पीआर विनोद गेरा ने बताया- साधारण सरस घी के 1 लीटर पैक पर 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार से सरस घी का एक लीटर पैक 558 रुपए की बजाए 573 रुपए में मिलेगा। सरस के 15 लीटर या 5 लीटर के टिन पैक में प्रति लीटर 20 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तरह टिन लेने पर प्रति लीटर घी 618 रुपए की बजाए 638 रुपए लीटर में मिलेगा। गाय का घी भी प्रति लीटर 15 रुपए महंगा कर दिया गया है । गाय के देसी घी का एक लीटर पैक अब 593 रुपए की जगह 608 रुपए में मिलेगा।


Share This News