Thar पोस्ट न्यूज। प्लानेट ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में आयोजित हो रही बीकानेर की पहली सर्व समाज बॉक्स क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज धरणीधर मैदान पर काबीना मंत्री बी डी कल्ला, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, प्लानेट ऑफ कॉमर्स के अनिकेत शर्मा, किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाई और समाजसेवी झूमर सोनी ने किया।राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई जिसके बाद संभागीय आयुक्त व कला मंत्री बी डी कल्ला ने अपने संबोधन में बीकानेर के खेल इतिहास के बारे में बात की तथा आने वाले समय मे बीकानेर में खेल के प्रति रुझान बढ़े ऐसी आशा जताई साथ ही लीग के आयोजकों को बधाई दी कि उनके इस प्रयास ने शहर में इस प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन बढ़-चढ़कर हो।
लीग के संयोजक सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि बॉक्स क्रिकेट लीग 11 मार्च से 15 मार्च तक धरणीधर मैदान में आयोजित होगी, इसमे कुल 21 मैच खेले जाएंगे।
सह-संयोजक कपिल श्रीमाली ने बताया कि किन्नर समाज की टीमो ने पहले दिन एक मैच खेलकर विधिवत शुरुआत की।
आयोजन समिति के सदस्य अंकित ने बताया कि आज 6 अलग अलग समाज के 4 मैच संपन्न हुए।
सोशल मीडिया प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि बीकानेर में पहली बार आयोजित हो रही सर्व समाज बॉक्स क्रिकेट लीग में मैच की एक पारी 8 ओवर की होगी और सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।लीग के शुभारंभ के दौरान अनिल जोशी, राधे पुरोहित, योगेश व्यास, विनय बिस्सा, के के रंगा, आरजे रोहित आदि उपस्थित रहे।
बीकानेर बॉक्स क्रिकेट की अनूठी पहल….
पहली बार बीकानेर के किसी आयोजन में किन्नर समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, न केवल हिस्सा लिया बल्कि उन्होंने क्रिकेट भी खेला और अपनी पूरी भागीदारी दिखाई।
सयोजक सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि इस अनूठी पहल को देख कर संभागीय आयुक्त गद गद हो गए ओर मंत्री ने कहा कि बीकानेर जैसी जगह पर ही ऐसी अनूठी पहल हों सकती है।
किन्नर समाज की अध्यक्षा मुष्कान बाई ने आयोजन समिति के कपिल श्रीमाली जी को बताया की हमको इतना मान सम्मान आज तक किसी ने नही दिया, हमेशा हमको हाशिये पर ही रखा गया है लेकिन इस आयोजन के सदस्यों ने हमे इतना सम्मान देकर हमको गौरान्वित कर दिया है। उन्होंने खेल कर चार चांद बना लगा दिए।
अगले दिन अतिथी के रूप में टूरिस्ट गाइड के अध्यक्ष आनद व्यास, हिन्दू जागरण मंच के जेठा नंद व्यास, प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा, कोषाध्यक्ष राजेश छंगाणी, RJ रोहित , होटल RK के मालिक संजय खान उपस्थित रहे।
पुरस्कारों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।
