ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230301 WA0086 मुख्यमंत्री के ओएसडी ने अशोक गहलोत फैंस क्लब कार्यालय का किया अवलोकन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट , बीकानेर। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने बुधवार को चौथानी ओझाओं के चौक स्थित अशोक गहलोत फैंस क्लब के कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने क्लब की संरक्षक श्रीमती कल्पना देवी व्यास से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान राजीव गांधी महिला युवा वोलेंटियर्स ने शर्मा का सम्मान किया। राखी व्यास ने बताया कि वोलेंटियर्स द्वारा गहलोत योजनाओं का प्रचार प्रसार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। उन्होंने फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि सरकार की योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर सुधरा है। विशेषाधिकारी ने प्रत्येक व्यक्ति तक इनकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्लब के पदाधिकारी और सदस्य योजनाओं की जानकारी के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जाए।
इस दौरान मोती लाल व्यास, विष्णु दत्त व्यास, नटवर आचार्य, गौरव व्यास, शैलेन्द्र आचार्य, राहुल व्यास,उमेश रंगा, पूजा शर्मा, कांता सोलंकी, निवेदिता रंगा, राजकुमारी व्यास, प्रियंका दाधीच, नूपुर व्यासआदि मौजूद रहे।


Share This News