ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230228 WA0142 हल्दी और धनिया में मिलावटी रंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा लगाए शिविर में हल्दी और धनिया के नमूनों में रंग की मिलावट का मामला सामने आया है। मंगलवार को अम्बेडकर कॉलोनी में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें विश्लेषक इरफान भाटी ने मिर्च, धनिया, हल्दी, तेल, दूध और घी के 14 नमूनों की जांच की। जांच में दो नमूने फेल हुए जबकि 12 पास हुए। फेल नमूने हल्दी और धनिया के थे जिनमें रंग की मिलावट पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं। बुधवार को मोहता सराय, गुरुवार को उदासर तथा शुक्रवार को जामसर में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी।जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर के खाद्य विश्लेषक इंद्रजीत अरेटिया ने बताया कि मोबाइल लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रारंभिक स्तर की खाद्य जांच की जाती है। आमजन को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है।


Share This News