ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230212 103632 33 श्रीकोलायत के 16 राजकीय विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 71 लाख रुपये स्वीकृत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत में संचालित 16 राजकीय विद्यालयों में नव निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर द्वारा राज्य मद से 1 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत अन्तर्गत रा.उ.प्रा.वि. चक विजयसिंहपुरा में 9 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. फूलासर बड़ा में 25.99 लाख रुपये, रा.उ.प्रा.वि. फूलासर छोटा में 5 लाख रुपये, रा.उ.प्रा.वि. कांटियों की ढाणी में 4 लाख रुपये, रा.बा.उ.प्रा.वि. झझू में 4 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. ग्रांधी में 10 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. सुरजड़ा में 6 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. भोलासर में 8 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. बीठनोक में 15 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. लोहिया में 9 लाख रुपये, रा.बा.उ.मा.वि. गजनेर में 8 लाख रुपये, रा.बा.उ.मा.वि. अक्कासर में 15 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. नोखड़ा में 15 लाख रुपये से शाला भवन में मरम्मत कार्य करवाया जायेगा तथा रा.उ.मा.वि. हदां मे 13.64 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. रणजीतपुरा में 13.64 लाख रुपये तथा रा.उ.मा.वि. बज्जू खालसा में 10.29 लाख रुपये की लागत से शाला भवन की चारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस राशि से शाला भवन की मरम्मत एवं विद्यार्थियों हेतु आवश्यक निर्माण कार्य किये जाने से विद्यालय में संसाधन एवं सुविधाओं का विकास होगा तथा शाला संचालन में मदद मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि शिक्षा उनके विकास एजेंडे में सर्वाधिक प्रमुख है, इसलिये उन्होंने श्रीकोलायत क्षेत्र में स्कूली शिक्षा से काॅलेज शिक्षा के विकास हेतु विशेष प्रयास किए हैं। इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज श्रीकोलायत में 6 राजकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., 26 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, 80 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनेक नवीन प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत एवं क्रमोन्नत हुए हैं। करोड़ों रुपए की लागत से महाविद्यालय एवं विद्यालयों में भवन निर्माण एवं संसाधन उपलब्ध करवाये गये हैं। इन प्रयासों की बदौलत कुछ वर्ष पूर्व तक शिक्षा में पिछड़े कहे जाने वाले श्रीकोलायत क्षेत्र में बेहतर सुधार देखने को मिल रहा है। ऊर्जा मंत्री ने इसका सम्पूर्ण श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को देते हुये उनका आभार व्यक्त किया है।


Share This News