IMG 20220812 080736 करोड़ों का सट्टा, 8 सटोरिए गिरफ्तार, 5 लाख कैश समेत लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सट्टे की बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण करन शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में श्रीधर कोनोई (34 साल) निवासी मुण्डलपुर मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, प्रकाश लालवानी ( 38 साल) निवासी रजत पथ, मानसरोवर जयपुर, सुरेश खंडेलवाल ( 51 साल) निवासी बरकत नगर जयपुर, विकास शर्मा (32 साल) निवासी अग्रसेन कॉलोनी-ए, बदरवास जयपुर, भीम सिंह (25 साल) निवासी  पादुकलां नागौर, सुभाष कुमार (38 साल) निवासी सिकरौली, बामनवास, सवाई माधोपुर, आलोक घीया (43 साल) निवासी बाबू का टीबा, रामगंज जयपुर, उमेश महाजन (42 साल) निवासी ग्रीन टावर कॉलोनी, दादी का फाटक, जयपुर के हैं।कब्जे से पांच लाख रुपये की नकदी, 6 लैपटॉप, एक टैबलेट, 33 एंड्रॉयड मोबाइल, सात की-पेड मोबाइल, दो रिकॉर्डर और हिसाब की डायरी बरामद किए गए हैं। इन सभी उपकरणों और नोटबुक डायरी में सट्टे का करोड़ों रुपये का हिसाब मिला है। सभी शिप्रा पथ थाना इलाके की देवाशीष बिल्डिंग में तीसरी फ्लोर पर क्रिकेट मैच पर लैपटॉप, सेल फोन और अन्य डिवाइस के जरिए सट्टा लगाने का धंधा कर रहे थे। पकड़े गए सेफरॉन नाम की आईडी से ऑनलाइन लोन लेकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।


Share This News