ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230201 WA0151 झंवर के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर के नेतृत्व में बुधवार को रामपुरा बस्ती के डूडी मिष्ठान भंडार से शुरू की। जिसमें वार्ड संख्या 15,16,38,39,40 के कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा कुम्हार धर्मशाला, रामदेव मंदिर, पशु, अस्पताल, लाल खां की बाड़ी गली संख्या 9 से 13 होते हुए दादा पोता पार्क में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान झंवर ने दुकानदारों, राहगीरों से मुलाकात की ओर यात्रा से जुड़ने का आहवान किया।पूर्व संसदीय सचिव व विगत चुनाव में बीकानेर पूर्व से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल झंवर ने समापन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित कांग्रेस की यह यात्रा राजस्थान में एक नई जागृति लाएगी तथा गहलोत सरकार के विकास कार्यों से आम जनता को अवगत कराने के लिए कांग्रेस जनों का आहवान किया। उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक जाएंगे व देश मे नफरत के माहौल को खत्म करने में सहयोग करने की अपील करेंगे।
इस रैली में अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, पार्षद व ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, अब्दुल वाहिद, मनोज विश्नोई, सुनील गेदर, निगम में प्रतिपक्ष नेता चेतना चैधरी, रईस अली, पूनम मेघवाल, सत्तार कोहरी, मनोज जनागल, अरविन्द मिढ्ढा, प्रदेश सचिव, जियाउर रहमान, हारून राठौड़, रिद्धकरण सेठिया, कन्हैयालाल बोथरा, मौलाबक्श, लक्ष्मण गहलोत, राहुल जादूसंगत, सलीम भाटी, घनश्याम पारीक, परमेश्वर सारस्वत, सुनील तावणियां, मिलन गहलोत, आनंद गहलोत, जगदीश सोनी, आंनद गोदारा, हजारी जी देवड़ा, सूरजाराम गर्ग, सुरेश पटवारी, इंजी. मदन मेघवाल, शिवादन मेघवाल, इंजी. गणेशाराम, रामेश्वरलाल लेखाला (पूर्व सरपंच उदयरामसर), टीकूराम मेघवाल (शहर कांग्रेस सचिव), एडवोकेट मोहबत अली तंवर, रामदेव मेघवाल (पूर्व सरपंच कोलासर व अध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिसर, बीकानेर) सहित सर्व समाज के गणमान्य मौजूद रहे।


Share This News