Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में व्यस्ततम बाजार में एक युवक को घेर कर बदमाशों ने उसको जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। मामले में सात जनों को नामजद किया गया है। यह मामला नोखा कस्बे के मिस्त्री मार्केट का है। जहां 5 दिसम्बर की शाम तकरीबन पांच बजे यह वारदात हुई है। घायल के भाई रोड़ा निवासी अरुण सिंह राजपूपत ने इस आशय की रिपोर्ट नोखा थाने में दी है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बुंगड़ी निवासी डूंगर सिंह राजपूत, मकोड़ी निवासी राजू सिंह, हिम्मत सिंह, कुलदीप सिंह, महेन्द्र सिंह, भंवर सिंह व उसके पुत्र गुटीया राजपूत तथा 7-8 अन्य ने भरे बाजार में उसके भाई को घेरकर उसको जान से मारने की नियत से मारपीट की। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक रामावतार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महिला सहित तीन जनों के साथ मारपीट, 7 आरोपी नामजद
बीकानेर। खेत में घुसकर महिला सहित तीन जनों के साथ मारपीट करने का मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस आशय की रिपोर्ट चक 03 डीएलएसएम में रहने वाले कासम अली पुत्र मंजूर खां ने थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 05 दिसम्बर की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे आरोपी इसी चक स्थित उसके खेत में घुस आये। आरोप है कि आरोपियों ने उसके व उसके भाई व भाई की पत्नी के साथ मारपीट की। जिससे तीनों को चोटें आई है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक किशनदास ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर इसी चक में रहने वाले अलीशेर पुत्र अशरफ अली, मोहम्मद हनीफ पुत्र श्याम बख्श, गुलाम मुस्तफा, अली रज्जा, युनूस अली पुत्र बरकत अली, बुहरान अली पुत्र मोहम्मद असरफ व लतीफ पुत्र दीन मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है