draupadi murmu tharapatha marama 1655835998 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी, राजस्थान में ये रहेगा कार्यक्रम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर पहुंचेगी। यहां से सिविल लाइंस पहुंचकर राजभवन में बने संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी। सुबह 11.20 बजे से यह कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के लिए राजभवन में लंच भी रखा गया है।राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में कथौड़ी और सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी।  वह संविधान पार्क में बने मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा और महाराणा प्रताप की अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ स्थापित प्रतिमा भी देखेंगी। प्रोग्राम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास और आवासन मंत्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर राजस्थान देश का पहला ऎसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान पार्क बनाया गया है।  राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास किया था।


Share This News