ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 62 कोरोना जांचों को लेकर डॉ कल्ला ने दिए ये निर्देश Rajasthan News Portal जयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री बीएल मीना को निर्देश दिए है कि बीकानेर में कोरोना की जांच के सम्बंध में जो व्यवस्थाएं चल रही है, उनको जारी रखा जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। डॉ. कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर में सिटी डिस्पेंसरी और अन्य स्थानों पर हो रही कोरोना की जांचों को बंद करने के सम्बंध में मिल रही शिकायतों के बारे में सीएमएचओ से दूरभाष पर चर्चा करते हुए इस बारे में आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री को सीएमएचओ डॉ. मीणा ने अवगत कराया कि बीकानेर में पहले कोई भी व्यक्ति बिना लक्षण के ही अपनी जांच करा सकता था। अब यह व्यवस्था लागू की गई है कि किसी भी व्यक्ति में डॉक्टर लक्षण देखकर पर्ची देगा और उसके आधार पर जांच कराई जा सकेगी। पहले कोई भी व्यक्ति बिना लक्षण एवं चिकित्सक की पर्ची के जांच करा सकता था। डॉ. कल्ला को उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर जांच बंद नहीं की गई है, इस सम्बंध में व्यवस्थाएं पूर्ववत जारी है। अब चिकित्सकीय परामर्श एवं उसकी पर्ची पर कोरोना जांच की सुविधा नई व्यवस्था के तहत लक्षणों वाले सभी मरीजों को अनवरत उपलब्ध कराई जा रही है।


Share This News