ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
17 34 14 sidhi kumari बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी ने भेजा पत्र Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। राज्य सरकार द्वारा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए राशि स्वीकृत नहीं किए जाने पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राशि शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की है।
विधायक सिद्धि कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश भर की सड़कों के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की है। इस सूची में बीकानेर पश्चिम की सड़कों के लिए 7.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं लेकिन बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पैसे की स्वीकृति भी नहीं दी गई है। उन्होंने इसे बीकानेर पूर्व की जनता के साथ सौतेला व्यवहार बताया है तथा कहा कि पूर्व में भी सड़कों की रखरखाव एवं मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की जाए।विधायक ने पत्र में लिखा है कि मानसून के कारण बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सड़कें भी क्षतिगस्त हो गई हैं तथा इनकी मरम्मत की भी जरूरत है। उन्होंने यह राशि शीघ्र ही स्वीकृत करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में दो विकास पथ स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है तथा कहा है कि रिड़मलसर एवं उदयरामसर में बनने वाले विकास पथ से आमजन को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दो विकास पथ के लिए मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में 1.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है


Share This News