ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201011 WA0164 1 बीजेपी-नानाजी देशमुख को याद किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल द्वारा भारत रत्न, महान देशभक्त और समाज सुधारक नानाजी देशमुख की जयन्ती पर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने नानाजी देशमुख को महान सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्र सेवक और प्रखर शिक्षाविद बताते हुए उनकी जीवनी और कार्यशैली पर विचार व्यक्त किए
सिंह ने कहा कि नानाजी देशमुख ने ग्रामीण भारत को समृद्ध, संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया।जिला मंत्री कौशल शर्मा ने नानाजी देशमुख द्वारा समाज सुधार और शिक्षा क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों, भारतीय जनसंघ से जुड़े उनके संस्मरण एवं ग्रामीण उत्थान में किए गए योगदान को याद किया।श्रद्धान्जलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला,
रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जिला मंत्री अरुण जैन, प्रमिला गौतम, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, उपाध्यक्ष मनोज सिंगला, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश भसीन, विजय कुमार शर्मा, दीपक गौड़ इत्यादि मण्डल कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


Share This News