ताजा खबरे
IMG 20201011 WA0089 बीकानेर में आज यहाँ हुआ मास्क वितरण कार्यक्रम Rajasthan News Portal ज्योतिषी, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर के मुरलीधर चौराहे पर मास्क वितरण कर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया । नगर निगम,बीकानेर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुरलीधर व्यास कॉलोनी चौराहे पर वैश्विक महामारी पर लगाम कसने हेतु मास्क वितरण एवं मास्क की अनिवार्यता हेतु आम राहगीरों को मास्क वितरण के साथ मास्क पहनना क्यो आवश्यक है के बारे में बताया गया। नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्री जगमोहन हर्ष, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक किशोर पारीक, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,महामंत्री योगेश बिस्सा, पार्षद सुधा आचार्य, के सी ओझा,छोटूलाल चुरा,mdv  सेलिब्रिटी ग्रुप के भूपेंद्र चौधरी,रासु महाराज,विनोद सोनी, गिरिराज जोशी तथा नगर निगम के किशन व्यास, विनोद स्वामी,नवल जमादार का सहयोग रहा ।


Share This News