Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर 2022 से लेकर 02 अक्टूबर 2022 तक की समयावधि को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में आयोजित करेगी। इस हेतु पार्टी द्वारा 15 दिवसीय सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रमुख कार्यक्रमों मे रक्तदान शिविर, स्वच्छता, विभिन्न सेवा कार्य, मोदी जी के विशिष्ट कार्यो और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, गोष्ठियों इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार सेवा पखवाड़े के आयोजनों हेतु मुख्य रूप से पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को दायित्व दिया गया है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों हेतु शहर जिला स्तर पर संयोजक व दो सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है जिसके अंतर्गत जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी को संयोजक और जिला मंत्री प्रोमिला गौतम तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की तैयारी और अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हेतु सोमवार, 12 सितम्बर को अपरान्ह 4:00 बजे जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक का आयोजन रखा गया है जिसमें जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में प्रदेश और जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी और मण्डल अध्यक्ष , मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला संयोजक इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।आचार्य ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाली तैयारी बैठक में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों, मंडल और मोर्चा संगठनों द्वारा आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों, मंडल सशक्तिकरण अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
भागवत कथा में जीवन का सार तत्व
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिव शक्ति साधना पीठ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज से हुआ। सात दिवसीय कथा के प्रथम दिन कथा वाचक पं शिवकिशन किराडू ने कहा कि कलयुग में भागवत कल्याण करने का एकमात्र उपाय है। भागवत केवल पुस्तक नहीं है। जैसे – भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराम व्यक्ति रूप दिखते हैं लेकिन वास्तव में भगवान है। इसी प्रकार भागवत कलयुग में साक्षात भगवान का स्वरूप है। आज के प्रसंग में महाराज ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंग सुनाए। कथा में नारद जी, भक्ति तथा ज्ञान और वैराग्य के प्रसंग सुनाए। साथ ही कहा कि जीव और परमात्मा का संबंध नित्य है। कलयुग आ गया है ज्ञान और वैराग्य को कोई पूछता नहीं है। आयोजन से जुड़े प्रदीप किराडू ने बताया कि सुबह भागवत परायण के पाठ हुए जिसमें किराडू ने बताया कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमदभागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानन्द की प्राप्ति होती है। इस मौके पर इस मौके पर पं श्रीमोहन किराडू,संदीप किराडू, एड मदन मोहन व्यास,अभिषेक,केशव,कलकता से पधारे पं ताराकांत,वैद्यनाथ व हरेराम,मुरली पुरोहित,विशाल सेवग,कमल रंगा,नटवर जोशी उपस्थित रहे।
