Thar पोस्ट, न्यूज। कांग्रेस में सियासत गरमाने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की संभावित तारीखें सामने आई हैं। सूत्रों की मानें तो 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। हालांकि, इसका अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।
इधर, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की वर्चुअल मीटिंग से पहले महाराष्ट्र के पूर्व CM पृथ्वीराज चौहान के बगावती तेवर सामने आया था। एक इंटरव्यू में चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कठपुतली अध्यक्ष बनाने की कोशिश हो रही है। पार्टी बर्बाद हो जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को टालना सही नहीं है।