ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220731 WA0186 शिक्षा मंत्री ने किया हॉल और चारदीवारी का लोकार्पण* Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को जनता प्याऊ के पास स्थित बड़ी करबला में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से बने हॉल और चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को करबला की बची हुई चारदीवारी तथा दरवाजे के निर्माण का तख्मीना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीर तलाई के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में 614 करोड़ रुपए की वृहद पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत शहर में पानी की 18 नई टंकियां बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता प्याऊ, मोहता सराय और आसपास के क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं रहे, इसके मद्देनजर यहां भी आवश्यकता के अनुसार टंकी स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया गया है। क्षेत्र में जनता क्लीनिक स्वीकृत की गई है। उन्होंने मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया तथा कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी तालीम दें।
समाजसेवी अनवर उस्ता ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए स्वीकृत करने पर शिक्षा मंत्री का आभार जताया। मुजीब खिलजी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशाषी अभियंता जे.पी. अरोड़ा, इंसाफ छींपा, वारिस उस्ता, दिलावर उस्ता, फरोक नज़म, इमरान उस्ता, जइद उस्ता और अजीज उस्ता आदि मौजूद रहे।


Share This News