Thar पोस्ट, न्यूज। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई को क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि रोटरी प्रांतपाल राजेश चुरा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

कोषाध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं कमल राठी ने बताया  समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका रहे एवं इंस्टालेशन ऑफ़िसर रोटरी पूर्व प्रांतपाल अनिल माहेश्वरी रहे।मीडिया प्रभारी भानु जिंदल एवं अभिमन्यु जाजड़ा ने बताया की सत्र की शुरुआत में क्लब में 15 नए सदस्यों को जोड़ा गया हैं एवं भविष्य में समाज सेवा में रुचि रखने वाले अनेक युवाओं को क्लब में जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

मुख्य अतिथि राजेश चुरा एवं रोटरी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए युवाओं को समाज सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहने हेतु निवेदन किया, विशिष्ट अतिथि महावीर रांका ने कहा कि उनका हमेशा से युवाओं से जुड़ाव रहा हैं एवं समाज सेवा के प्रकल्पों में रोट्रेक्ट साथियों के साथ जुड़ना उनका सौभाग्य होगा, इंस्टालेशन ऑफ़िसर अनिल माहेश्वरी ने सभी नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता हेतु शपथ दिलवा कर, पूर्णतः क्लब की गतिविधियों में जुड़े रहने का निवेदन किया ओर बताया कि रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर रोटरी प्रांत 3053 का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा क्लब है ओर बीकानेर शहर के विकास में अपनी अलग पहचान रखता हैं।

क्लब अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सदन में अभी तक के क्लब के प्रकल्पों का बखान किया एवं भविष्य में होने वाले बड़े प्रकल्प जेसे पक्षी ग्रह एवं जल मंदिर निर्माण कार्यों का ब्योरा दिया।

कार्यक्रम में रोटरी, इन्नरव्हील एवं रोट्रेक्ट साथीगण में रोट्रेक्ट के पूर्व डी.आर.आर सुरेंद्र जोशी, गौरव अग्रवाल, केशव बिहानी, दलिप जाड़ीवाल, संजय छिन्मपा, मोनिका चौधरी, भारती गहलोत, बीकानेर के साफ़ किंग पवन व्यास सहित शहर के गणमान्य जन रोटरी एवं रोट्रेक्ट परिवार जन उपस्थित रहे।*****

Thar पोस्ट न्यूज। रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति आजादी के अमृत महोत्सव पर झंडारोहण के अलावा अन्य कार्यक्रम भी करेगी।रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति वार्ड नं 65 व 50 की कार्यकारिणी की बैठक छप्पन भोग में अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सचिव आर के शर्मा ने वर्ष 2021 22 की के वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री ने गत वर्ष के लेखे प्रस्तुत किए । बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वाधीनता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया । 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे नेमिनाथ गार्डन में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस और काव्य पाठ की प्रस्तुतियों के साथ समारोह शुरू होगा । सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु युक्ता खत्री को संयोजिका बनाया गया । दीपक खत्री को व्यवस्था प्रभारी बनाया । इस अवसर पर समिति के सदस्य परिवारों के कक्षा 10, 12, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा सहित विशिष्ट परीक्षा परीक्षाओं में 80% या इससे अधिक अंको से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा । इसके अलावा विशिष्ट उपलब्धियों पर भी समिति सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा । समिति के रजत माथुर ने सह कोषाध्यक्ष दिनेश माथुर के प्रति विशेष धन्यवाद प्रस्ताव रखा जो समिति के बिजली, सीवरेज व सफाई के शिकायतों के निवारण में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मोहल्ले के हर घर पर झंडा फहरे, इसके लिए सभी मोहल्ले वासियों से अपील की जाएगी । मोहल्ले में इधर-उधर कचरा डालने वाले सदस्यों से भी सफाई रखने का आग्रह किया जाएगा । कार्यक्रम के बाद समिति के वार्षिक सभा का आयोजन भी किया जाएगा । बैठक में रामेश्वर अग्रवाल, आर के शर्मा, गिरीश खत्री, पृथ्वी सिंह राठौड़, दिनेश माथुर, दीपक खत्री, संदीप गर्ग, नीलम गर्ग व युक्ता खत्री उपस्थित थी । बैठक में समिति के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई ।