ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220730 103355 1 1 अगस्त से होंगे ये बदलाव, आमजन पर पड़ेगा असर, समय रहते करें ये काम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चालू माह यानि कि जुलाई का महीना लगभग खत्म हो गया है और अगस्त में भी ऐसे ही कुछ बदलाव होने वाले हैं जो आपको प्रभावित कर सकते हैं. कल जुलाई का आखिरी का दिन है और लोगों को बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए।

अगले महीने वाले होने बदलावों में एलपीजी गैस की कीमतें, बैंकिंग सिस्टम, आयकर रिटर्न व पीएम किसान आदि शामिल हैं।

पीएम किसान की केवाईसी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया है. यानी अगले महीने की पहली तारीख से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे. किसान अभी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं​​​​. इसके अलावा ई-केवाईसी घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट से भी हो सकती है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को 31 जुलाई तक आगे बढ़ाया था. इससे पहले ई-केवाईसी की लास्ट डेट 31 मई थी.

एलपीजी की कीमतों में बदलाव
गैस कंपनियां हर महीने नए रेट लिस्ट जारी करती हैं. ऐसे में 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने का अनुमान है. कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं. पिछली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदला चेक से पेमेंट का नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए यह जरूरी बदलाव होगा. बैंक 1 अगस्त से चेक द्वारा भुगतान करने के नियम बदल रहा है. ऐसा आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है. गाइडलाइन के अनुसार 5 लाख रुपये या इससे अधिक के अमाउंट वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया गया है. इसके तहत बैंक को चेक से जुड़ी जानकारी एसएमएस, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से देनी होती है.

आईटीआर पर फाइन
आईटीआर भरने के लिए लोगों के पास अब केवल 2 दिन (आज और कल) का समय है. इसके बाद 1 तारीख से आईटीआर भरने पर लेट फीस लग सकती है. अगर आयकरदाता की कर योग्‍य आय 5 लाख रुपए या इससे कम है तो उसे 1 हजार रुपए लेट फीस के तौर पर चुकाने होंगे. अगर करदाता की कर योग्य आय 5 लाख रुपए से ज्‍यादा है तो उसे 5 हजार रुपए लेट फीस देनी होगी।


Share This News