Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश में बारिश का एक दौर फिर शुरू होगा। वर्तमान में राजस्थान में मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन अगले सप्ताह से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की माने तो 3 अगस्त से बारिश का नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज होगी। वैसे भी अगस्त में मानसून की मेहर ज्यादा रहती आई है।
राजस्थान में 3 से 4 अगस्त के बीच बारिश का नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते सप्ताहभर तक भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।जयपुर और अजमेर की लाइफ लाइन बीसलपुर की बात करें तो बांध के जलस्तर में बीते 30 घंटे में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर 310.47 आरएल मीटर पहुंच गया है। बांध के भराव के भराव क्षेत्र में बह रही त्रिवेणी का गेज 3.20 मीटर चल रहा है। हालाकि बारिश का दौर कमजोर पड़ने के चलते त्रिवेणी नदी से बांध में पानी की आवक बेहद धीमी हो गई है, लेकिन माना जा रहा है कि सप्ताहभर के भीतर अच्छी बारिश होती है तो त्रिवेणी पांच मीटर की ऊंचाई पर बहेगी और बांध में पानी की आवक तेजी से होगी।