ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220511 111942 9 बीजेपी ने जताया आक्रोश ** पुरोहित का सम्मान ** सभा आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। तिलक नगर क्षेत्र में बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण करंट लगने से अतुलेश भास्कर की मृत्यु हो गई । जिसको लेकर आज भाजपा नेताओ पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, वार्ड 11तिलक नगर क्षेत्र के पार्षद विकास सियाग के नेतृत्व में पार्षद गणों एवम क्षेत्र वासियों और मृतक की रिश्तेदारों ने मोर्चरी के आगे धरना देकर रास्ता जाम किया ।
बाद में बिजली कंपनी और जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी पंकज शर्मा के साथ भाजपा नेताओ और मृतक के परिजनों के बीच समझौता वार्ता हुई जिसमें बिजली कंपनी द्वारा मृतक अतुलेश शर्मा के आश्रितों को ₹5,00,000 (पांच लाख रूपये)दिया जाना तय हुआ। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा अतुल शर्मा का चिरंजीवी योजना में पंजीयन हो रखा था उसके अंतर्गत अतुलेश के परिवार को पांच लाख की राशि जिला प्रशासन दिलाएगा। साथ ही बिजली कंपनी मृतक अतुलेश का क्लेम फाइल करेगी और उस क्लेम की जितनी भी राशि क्लियर होगी वह राशि भी अतुलेश के आश्रितों को दी जाएगी।
समझौता वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष और बीपीएचओ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत, तिलक नगर के पार्षद विकास सियाग , पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा, गिरीराज सिंह चारण, मृतक के दो भाई,रंजीत सिंह एवम अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीकानेर शहर पंकज शर्मा और बिजली कंपनी के अधिकारी अपर्णा दत्ता, पूर्व आर पी एस मुरलीधर किराडू आदि शामिल हुवे।

IMG 20220703 WA0129 बीजेपी ने जताया आक्रोश ** पुरोहित का सम्मान ** सभा आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

शिक्षाविद पुरोहित का सम्मान

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी मालचंद सोनी स्मृति ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. शुक्लाबाला पुरोहित का सम्मान किया गया । सादुलगंज में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में डॉ. पुरोहित की नगर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समग्र सेवाओं की चर्चा की गई ।मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं व्यंग्यकार डॉ. अजय जोशी ने कहा कि डॉ. पुरोहित श्री जैन पीजी कॉलेज एवं रामपुरिया जैन कोलेज की प्राचार्य रही है । उन्होंने कहा कि डॉ. पुरोहित जैन पाठशाला द्वारा संचालित छात्रा विंग की प्रभारी रही है । उन्होंने कहा कि डॉ. पुरोहित ने छात्रों में अनुशासन, और सामाजिक सरोकारों, संस्कारो से जोड़ने में प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया है । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी ने कहा कि डॉ. पुरोहित ने अपनी विद्वता और प्रशासनिक क्षमता से शिक्षा जगत में विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम अध्यक्ष राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि डॉ. पुरोहित की सेवाओं का सम्मान समय की आवश्यकता है । कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक शिव कुमार सोनी ने सम्मान पत्र का वाचन किया । कार्यक्रम में डूंगर कॉलेज में हिंदी राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा कश्यप, संतोष कुमार व्यास, श्रीमती झंवरा स्वर्णकार सहित गणमान्यजन ने डॉ. पुरोहित को सम्मानित किया । डॉ. एन के पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

IMG 20220703 WA0100 बीजेपी ने जताया आक्रोश ** पुरोहित का सम्मान ** सभा आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट बीकानेर।– स्थानीय रत्तानी व्यास पँचायत बगेची में रत्तानी व्यास पँचायत समिति द्वारा समिति के दो पूर्व अध्यक्ष स्व. मखन जी शास्त्री, बाबूलाल जी व्यास को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि दी गई,दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही शोकसभा रखी गई । समिति के अध्यक्ष महेंद्र व्यास, सभा में सचिव शिवकुमार व्यास(कमू महाराज) वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम रतन व्यास सरक्षक श्रीलाल व्यास(श्री भा),महामंत्री राजकुमार व्यास,वरिष्ठ ट्रस्टी पंडित भगवान दास व्यास(व्यापारी),नरसिंह महाराज (मुम्बइ) उपाध्यक्ष शिवकांत व्यास,श्यामलाल व्यास,व्यवस्थापक झवर व्यास,कोषाध्यक्ष रामकुमार व्यास,शिवजी व्यास,सह सचिव अशोक व्यास(गुरु) मीडिया प्रभारी उदय व्यास,वरिष्ठ साथी सोहनलाल व्यास,विजय कुमार जी व्यास ने पुष्पांजलि दी । संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं होलसेल भंडार के पूर्व चेयरमैन सूरेन्द्र व्यास ने किया । उदय व्यास

IMG 20220703 WA0120 बीजेपी ने जताया आक्रोश ** पुरोहित का सम्मान ** सभा आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News