Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का शुभारंभ जेल वेल रोड़ से हुआ उससे पहले जगन्नाथ मंदिर मे महा आरती हुई। जाने माने व्यवसायी श्री शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू ने नारियल फोड़कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर आंगन मे महाआरती में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकली।कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाते हुए घनश्याम लखाणी ने बताया महिलाओं की संख्या आपार रूप से रही और काफी बड़ी संख्या मे दर्शनार्थीयो ने रथ की परिक्रमा की व दर्शन करके लाभ उठाया। आज के कार्यक्रम मे शिव रतन अग्रवाल फन्ना बाबू ,घनश्याम लखाणी राजेंद्र डिडवानिया, रमेश अग्रवाल पीयूष सिंघवी सुरेंद्र पटवा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, हीरालाल हर्ष महेंद्र अग्रवाल जेठानंद व्यास गोकुल जोशी जगमोहन जोशी विजय कोचर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।