ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220531 WA0123 पब्लिक पार्क में संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ, जिला कलेक्टर ने कहा-‘ओरल कैंसर के नब्बे प्रतिशत मामलों का कारण तंबाकू’
Thar post, न्यूज बीकानेर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के सरकारी कार्मिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आमजन ने तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। मुख्य कार्यक्रम पब्लिक पार्क परिसर में हुआ। जहां संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों का उपयोग मानव शरीर के लिए बेहद घातक है। इसके मद्देनजर हमें इनका उपयोग नहीं बिल्कुल भी करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभाग के चारों जिलों में मिशन अगेंस्ट नारकोटिक सब्सटेंस एब्यूज (मनसा) के तहत 14 फरवरी से नशा मुक्ति का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव और शहरों में जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज को नशे के दंश से मुक्ति दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि ओरल कैंसर के नब्बे प्रतिशत मामले तंबाकू उत्पादों के कारण होना पाया गया है। यह उत्पाद पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही परिवार और समाज को इससे बड़ी हानि होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें तंबाकू सहित अन्य नशों से दूर रहने तथा नशा करने वालों को रोकने और टोकने की शपथ लेनी होगी। उन्होंने बताया कि मनसा के तहत जिले में भी गतिविधियों का नियमित संचालन किया जा रहा है। इस दौरान 234 लोगों को नशे की प्रवृत्ति छुड़ाई गई है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिंग स्टूडेंट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।


Share This News