ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में देह व्यापार के मामले में 4 महिलाएं गिरफ्तार की गई है। कुचेरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित दो दलालों को गिरफ्तार किया है।मूण्डवा वृताधिकारी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में कुचेरा थानाधिकारी राजपाल सिंह ने मय जाब्ते के साथ कारवाई करते हुए कुचेरा थाना क्षेत्र के बूटाटी गांव के एक होटल में अनैतिक व्यापार करते हुए चार महिलाओं सहित दो दलालों को गिरफ्तार किया है. वहीं, पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है. वहीं, कारवाई के दौरान पुलिस को होटल से अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है. बूटाटी अजमेर रोड स्थित एक होटल में कुछ दिनों पहले ही अवैध देह व्यापार का कारोबार शुरू हुआ था. वहीं, रोजाना लोगों का होटल में आना जाना होने के कारण वहां स्थानीय लोगों को शक हुआ. इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बूटाटी के अजमेर रोड स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार का कारोबार चल रहा है, जिस पर मूण्डवा वृताधिकारी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में कुचेरा थानाधिकारी और मानव तस्करी टीम द्वारा बोगस ग्राहक बन कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. एक बिहार और तीन पश्चिम बंगाल की युवतियों तथा दो दलालों को अवैध देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया‌. इस दौरान पुलिस ने बिहार निवासी रुखसाना अंसारी, पश्चिम बंगाल निवासी मुस्लिम खातून, पुष्पा देवी, सबीना खातून, मदनगंज अजमेर निवासी रूपसिंह और डांगावास नागौर निवासी चौथा राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया. 

अश्लील सामग्री भी बरामद
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि बूटाटी अजमेर रोड स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार चल रहा है, जिस पर मूण्डवा वृताधिकारी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में टीम बना कर मौके पर बोगस ग्राहक भेज कर कारवाई की गई तो होटल में चार महिलाओं सहित दो दलालों को गिरफ्तार किया है और मौके से अश्लील सामग्री भी बरामद हुई हैं. वहीं, पूछताछ में पता चला कि करीब पांच दिन पहले ही इन्होंने होटल में अवैध देह व्यापार शुरू किया.


Share This News