ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
22 05 49 sbi 696x367 1 2 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जिले में पशुपालकों को ऋण प्रदान किया है।शुक्रवार को जिले के अलग-अलग गांवों में हुए कार्यक्रमों के दौरान बैंक ने 223 पशुपालकों को 2 करोड़ 10 लाख रुपए का ऋण वितरित किया है। एसबीआई के उप महाप्रबंधक सुशील कुमार(एफआईएसएम बीकानेर अंचल) व सहायक महाप्रबंधक अनिल सहाय(क्षेत्रिय कार्यालय, बीकानेर) के निर्देशन में ऋण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खाजूवाला में हुए कार्यक्रम में 86 पशुपालकों को 86 लाख का ऋण दिया गया। मुख्य प्रबंधक(आरएसीसी बीकानेर) यदुनंदन व्यास ने बताया कि एसबीआई एफआईएम के तत्वावधान में डेयरी पशुपालन योजना के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान धरनोक में 51 पशुपालकों में 45 लाख रुपए, मलकीसर में 25 पशुपालकों में 31 लाख, ढिंगसरी में 35 पशुपालकों में 32 लाख 50 हजार और रोडा में 21 पशपाुलकों में 15 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया है।
इस मौके पर खाजूवाला बैंक के मुख्यप्रबंधक सीपी वर्मा व यदुनंदन नारायण ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ऋण का भुगतान समय पर करें, जिससे बैंक के साथ रिश्ता बना रहे। स्वरोजगार के उद्देश्य इसी तरह की योजनाएं शुरू की गई है।


Share This News