ताजा खबरे
IMG 20220202 004525 93 बीकानेर : डूबने से दो युवकों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बीछवाल थानान्तर्गत डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हुंसगसर की रोही में बनी एक पानी की डिग्गी में बुधवार दोपहर नहाने गए दोस्तों में दो जनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों को डिग्गी से निकालकर उनके साथी ही पीबीएम अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पेमासर और बीकानेर के कुछ युवक जो आपस में रिश्तेदार है,नहाने गए थे। नहाते समय 24 वर्षीय पुखराज व 17 वर्षीय देवकिशन डूब गये। वहां तैराकी कर रहे कुछ युवकों ने इन्हें रस्से की सहायता से बाहर निकाला। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लेकर भी पहुंचे लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम हो रहा है। दोनों मृतक रिश्तेदार है। इनमें एक बीकानेर और दूसरा प्रेमासर गांव का रहने वाला है।


Share This News