ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220329 WA0250 स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : मावा, भुजिया सहित इनके लिए सैंपल, नोखा में भी निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बीकानेर व नोखा में लिए 8 सैंपल
बाट-माप व प्री पैकेज लाइसेंस के 6 केस भी बुक

Thar पोस्ट, बीकानेर। “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा जस्सूसर गेट, म्यूजियम चौराहा व नोखा में कुल 5 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली ने बताया कि दल द्वारा दो बेसन, एक भुजिया, एक रिफाइंड कॉटन सीड तेल, एक आटा, एक चमचम, एक कलाकंद और एक टमाटर ग्रेवी सहित कुल 8 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद आने वाले परिणाम के आधार पर संबंधित फर्म पर वांछित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही दल में महेंद्र जायसवाल व सहायक कर्मचारी सुखदेव सिंह शामिल रहे। माप एवं विधि अधिकारी गोकुल चंद मीणा द्वारा 8 निरीक्षण कर कुल 6 केस बुक किए गए। इसमें से 3 स्थान पर बांट माप प्रमाणित नहीं थे जबकि तीन स्थानों पर प्री पैकेज लाइसेंस मौजूद नहीं था।


Share This News