ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210920 005005 2 बीकानेर : भूखंड बेचने में किया फर्जीवाड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बच्छासर करमीसर रोड़ पर राधिका विहार कॉलोनी में तीन भूखण्डों को फर्जीवाड़े से बेच कर सवा दो लाख रूपये गबन का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में पीडि़त बाबूलाल मेघवाल ने नाल थाना पुलिस के समक्ष परिवाद पेश कर बताया कि डागा चौक बीके स्कूल के पास रहने वाले रामकुमार पुत्र केवलचंद ने मुझे राधिका विहार कृषि कॉलोनी के तीन भूखण्डों की रजिस्ट्री करवाने का झांसा देकर छह हजार रूपये मासिक किश्तों के रूप में मेरे से 2 लाख 16 हजार रूपये वसूल लिये और मैंने उसे तीनों भूखण्ड को बैयनामा कराने के लिये कहा तो उसने कहा कि भूखण्डों की पूरी किश्ते जमा होने पर बैयनाम करवा दूंगा। लेकिन बाद में टालमटोल करवाने लगा और मेरे रूपये देने से मुकर गया। पीडि़त बाबूलाल ने बताया कि आरोपी रामकुमार ने किसी ओर की कृषि भूमि के भूखण्डों का बैयनाम मेरे नाम कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच कर रहे नाल थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि परिवाद में दिये गये तथ्यों के आधार पर जांच कार्यवाही चल रही है। जांच में तथ्यों की पुष्टी होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।


Share This News