ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220302 WA0135 प्रदर्शन: नाबालिग को बरामद करने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी से मिला विप्र समाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले दोषियों को गिरफ्तार न करने पर विप्र समाज में भारी रोष व्याप्त है। दस दिनों के बाद भी गंगाशहर पुलिस थानाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। नाबालिग को बरामद करने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में विप्र समाज और परिजनों का प्रतिनिधि मंडल बीकानेर के पुलिस अधिक्षक से मिले तथा प्रदर्शन किया। नाबालिग के साथ अनहोनी होने तथा अपराध कारित होने की संभावना से तथा पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई न होने से विप्र समाज आक्रोशित है तथा न्याय नहीं मिलने तक विप्र समाज को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस अधीक्षक तथा गंगाशहर पुलिस थानाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, नंदकिशोर गालरिया, किशन पंचारिया, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, पार्षद रामदयाल पंचारिया, मनोज जाजड़ा, गोपाल पंचारिया, मनीष पाईवाल, पुनमचंद पंचारिया, राजकुमार जोशी, पवन पाईवाल तथा शिव जाजड़ा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।


Share This News