IMG 20220202 004525 39 ऊंट उत्सव में इस बार चंग धमाल भी, रौबीलों ने कही ये बात * ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले आगामी ऊँट उत्सव का आयोजन की तैयारिया विभाग द्वारा की जा रही है ।इस  संबंध में सोमवार को पर्यटन कार्यालय में रौबिलो और वोलंटियर्स के साथ बैठक का आयोजन किया गया। रौबिली मूछों के धनी  गिरधर व्यास ने अवगत करवाया कि आयोजन में अधिक से अधिक रौबिले सम्मिलित होकर उत्सव की शोभा बढायेंगे। उत्सव में बीकानेर कार्नीवल में अधिक से अधिक संस्थान एवं सांस्कृतिक केन्द्रों से भी विभाग द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है। चंग ढप की धमाल एवं बीकानेर की प्रसिद्व रम्ते भी उत्सव की थीम रहेगी। उत्सव से कई वर्षों से जुड़े ऊंट पालक ममदू खां ने कहा कि ऊंट बाल कतरायी एवं ऊंट नृत्य व श्रृंगार की तैयारिया ऊंट पालकों द्वारा की जा रही है एवं उत्सव की इन प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक मात्रा में ऊंट पालक शरीक होने के भरसक प्रयास किये जा रहे है ताकि उत्सव में पूर्व वर्षो में आयोजित प्रतियोगिताएं इस वर्ष और भी रोचक एवं मनोरंजन पूर्ण रहेगी।

अनुकंपा नियुक्ति के मामले में ढिलाई न बरतें अधिकारी -भाटी

Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने सोमवार को अपने निवास पर आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं मौके पर दूरभाष पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन की परिवेदनाओं को बड़े धैर्य से सुना एवं आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर संतोषजनक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत दुर्घटना में मृत कार्मिकों के परिजनों को मुआवजा तथा अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त परिवेदनाओ को डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता लाभसिंह मान को देते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा राशि देने के प्रकरण को उच्च स्तर पर भेजकर स्वीकृत कराएं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संवेदनशील होकर पीड़ित पक्ष के लिए न्यायोचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र में जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से जिन गांवो में पानी नहीं पहुंच रहा उनकी सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता नफीस खान को दिए। इस संबंध में उन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (चूरु) को भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दैनिक जल उत्पादन एवं वितरण की स्काडा की रिपोर्ट दैनिक रूप से उन्हें उपलब्ध कराएं। जनसुनवाई के दौरान भजनसिंह राठौड़ ने यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे अपने पुत्र विवेक राठौड़ को सकुशल भारत लाने का आग्रह ऊर्जा मंत्री से किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम लाभसिंह मान,जलदाय विभाग के एक्स ई एन नफीस खान सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

img 20220228 wa01321811223210358828034 ऊंट उत्सव में इस बार चंग धमाल भी, रौबीलों ने कही ये बात * ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News