IMG 20220127 201454 10 विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ सोमवार को * शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला सोमवार को आएंगे ** खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम***प्रस्थान बिंदु का लोकापर्ण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा (पंचायती राज के अधीनस्थ). कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला रविवार को रात्रि 09.40 बजे रेलमार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर सोमवार प्रातः 04.10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।शिक्षा मंत्री सोमवार व मंगलवार को बीकानेर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और मंगलवार रात्रि 11.20 बजे रेलमार्ग द्वारा जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Thar पोस्ट, बीकानेर। रमक झमक ने महाराष्ट्र के संतो का किया अभिनंदन। हर घर में प्रतिदिन हवन हो तो घर और परिवार में सुख और समृद्धि सदैव बनी रहती है और जन कल्याण और समृद्धि की कामना से किया गया हवन पूरे विश्व में सकारात्मक प्रभाव लाता है। यह उदगार रविवार की शाम काशी विश्वनाथ तालाब के पास विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ मण्डप में रमक झमक संस्थान द्वारा सम्मान समारोह में पंच  नाम जूना अखाड़ा, नासिक महाराष्ट्र के श्री हरि विष्णु देवानन्दन गिरी महाराज ने व्यक्त किये।

img 20220227 wa02108266392625589978074 विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ सोमवार को * शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला सोमवार को आएंगे ** खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम***प्रस्थान बिंदु का लोकापर्ण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

महाराज ने कहा कि सबका कल्याण हो, साथ ही समृद्धि बनी रहे इसके लिये भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा जरूरी है और इसके लिये यज्ञ हवन हो।  उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर जैसी पवित्र नगरी में मंगलवार को उनके सानिध्य में पंच कुंडीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ करवाया जा रहा है। जिसका दर्शन और पूर्णाहुति पर परिक्रमा का फल की महिमा अनन्त है। रविवार की शाम को यज्ञाचार्य पंचागकर्ता प.अशोक ओझा, उपाचार्य प.आशीष भादाणी व डॉ गोपाल भादाणी ने यज्ञ मण्डप आदि का निर्माण किया है। यज्ञ सोमवार सुबह एक दिवसीय होगा जो प्रातः 8 बजे शुरू होगा और बाद में भण्डारा महाप्रसाद होगा।

एचआरग्रुप बींझासर टीम बनी एसपीएल-6 की चैम्पियन

Thar पोस्ट बीकानेर। सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार छठी बार 20 फरवरी से 27 फरवरी तक आठ दिवसीय सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल-6 आयोजित की गई। आयोजन कमेटी सचिव हनुमान सारस्वत नारसीसर ने बताया कि आठ दिनों से चल रही सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल-6 के फाइनल मुकाबले में एचआरग्रुप बींझासर ने विराट वारियर्स को हराते हुए विजेता ट्राफी जीतकर चैम्पियन बन गई। विजेता टीम एचआरग्रुप बींझासर को चैम्पियन ट्राफी तथा नगद 21000 रुपये का इनाम दिया गया। इसी प्रकार से उप विजेता टीम विराट वारियर्स को रनर-अप ट्राफी तथा नगद 11000 रुपये का इनाम दिया गया। मैन ओफ द टुर्नामेंट महेश तावनियां को दिया गया वहीं बेस्ट बाॅलर कैलाश तावनियां तथा बेस्ट बल्लेबाज महेश औझा रहे। इससे पहले फाइनल में पहुंची टीम विराट वारियर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी तथा निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 97 रन बनायें। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचआरग्रुप बींझासर टीम ने 10.1 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाये ही 98 रन बनाकर 10 विकेट से एकतरफा विजय हासिल की। 4 ओवर में सात रन देकर 3 विकेट लेने वाले वासुदेव औझा फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे।
रविवार को आयोजित समापन एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता एसपीएल कमेटी के अध्यक्ष पुर्व सरपंच परमेश्वर सारस्वत शेरेरां ने की। मुख्य अतिथि व मुख्य स्पोंसर सत्यनारायण तावणियां रीड़ी, बिरजलाल तावणियां बिग्गा, प्रेमसुख सारस्वा सुरपुरा, टीशर्ट स्पोंसर मोहनलाल तावनियां, मनोज सारस्वा खारड़ा, भवानी राजेरां, दीनदयाल सारस्वत बींझासर, राजकुमार गुरावा, पवन तावनियां दीपसर ने भामाशाह के रुप में सहयोग किया। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा संगठन प्रभारी ओमजी सारस्वत चुरु, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भाजपा शहर खेल जिला संयोजक शोभा सारस्वत, विप्र फाउंडेशन देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, राजस्थान पुलिस अधिकारी ईश्वरानंद सारस्वत, अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी शिक्षा विभाग भंवरलाल सारस्वत, नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां तथा बीकानेर पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु मोट का साफा शाॅल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कमेटी अध्यक्ष परमेश्वर सारस्वत, उपाध्यक्ष सुनील तावनियां, सचिव हनुमान सारस्वत नारसीसर, कोषाध्यक्ष हंसराज सारस्वत कपूरीसर, संरक्षक मनोज सारस्वा खारड़ा, पुर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां, किशन सारस्वत शेरेरां, देवेन्द्र सारस्वत करनीसर, बद्रीप्रसाद तावणियां कपूरीसर तथा कमेटी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

img 20220227 wa02022966889103835484161 विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ सोमवार को * शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला सोमवार को आएंगे ** खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम***प्रस्थान बिंदु का लोकापर्ण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। पत्रकार, साहित्यकार हरीश बी. शर्मा की कृति ‘प्रस्थान बिंदूÓ का लोकार्पण स्थानीय तोलाराम बाफना एकेडमी के भंवरी देवी सभागार में रविवार को हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने की। मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि-कथाकार अनिरूद्ध उमट व मुख्य वक्ता के रूप में धीरेन्द्र आचार्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात उपन्यासकार अनिरुद्ध उमट ने कहा कि प्रस्थान बिंदु इस शहर की परंपरा को जीने का दस्तावेज है। यह किताब इस बात की हिदायत है कि अगर हम अभी भी नहीं चेते तो सब कुछ खत्म हो सकता है। बहुत कुछ तो खत्म हो चुका। यह पुस्तक एक रचनाकार का सत्याग्रह है। ‘आशावादीÓ ने कहा कि ये पुस्तक आलोचना विधा से आम पाठक को जोड़ेगी। समकालीन आलोचकों ने जहां आलोचना की पुस्तकों को इतना जटिल कर दिया कि वे केवल साहित्यकारों के लिए ही बनी रह गई। ऐसे में यह पुस्तक पाठकों के साथ ही नए रचनाकारों के लिए भी नये रास्ते खोलने वाले साबित होगी।आचार्य ने कहा कि जब हम जन तक सृजन अभियान की बात करते हैं तो न सिर्फ श्रेष्ठ साहित्य को आम जन तक पहुंचाना हमारा ध्येय होता है बल्कि गम्भीर पाठक वर्ग भी तैयार करना हमारी जिम्मेदारी होती है। इस किताब के प्रकाशन का यही उद्देश्य है। पत्रकार धीरेन्द्र आचार्य ने कहा कि यह कवर पेज भी बहुत कुछ संकेत देता है।
कृति के लेखक हरीश बी. शर्मा ने बताया की जन तक सृजन का जो हमारा ध्येय है, ये पुस्तक उसी का परिणाम है। इस पुस्तक में ये बताने का प्रयास किया गया है कि साहित्य रानी बेतिया का महल नहीं है। एलिट क्लास या केवल फैशन के तौर पर किताबे रखने वालों के लिए नहीं, वरन रचने और अपने रचे को जीन वाले से ही साहित्य जीवित है।बाफना स्कूल के सीईओ डॉ. परमजीत सिंह वोहरा। कवि-कथाकार सीमाभाटी ने कहा कि ये किताब पाठकों के साथ ही नये रचनाकारों के लिए भी एक नायाब दस्तावेज जैसी रहेगी।
कवयित्री-कथाकार मनीषाआर्य सोनी ने लेखक परिचय देेते हुए बताया की पत्रकारिता और साहित्य में समान रूप से सक्रिय हरीश बी. शर्मा ने केवल अपनी पत्रकारिता से अपितु साहित्य से भी समाज में बड़े बदलाव के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में उनकी यह आलोचना की कृति साहित्य की शुचिता को अक्षुण्ण रखने में नए पाठकों और रचनाकारों को उनकी भूमिका तय करने में सहायता करेगी। संचालन कवयित्री-कथाकार ऋतु शर्मा ने किया। आभार वरिष्ठ कथाकार राजेन्द्र जोशी ने जताया।’प्रस्थान बिंदु’ कृति पत्रकार अनुराग हर्ष को समर्पित है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

img 00652791686354289626234 विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ सोमवार को * शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला सोमवार को आएंगे ** खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम***प्रस्थान बिंदु का लोकापर्ण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट


Share This News