ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211226 174247 नोट गिनने के लिए मशीनें भी कम पड़ी! Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, उत्तर प्रदेश। यूपी में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। कन्नौज में भी आयकर की रेड में करोड़ों रुपये कैश मिला है। हाल ही में कानपुर में भी करवाई हुई थी। कनॉज में कितना कैश मिला है इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये रेड कानपुर के बाद कन्नौज में पीयूष जैन के घर पर पड़ी है। नोट गिनने वाली मशीनें पीयूष जैन के घर मंगाई गई हैं। घर से आठ बोरे मिले हैं जिसमें दो-दो हजार रुपए के नोट भरे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक 10 करोड़ कैश की रिकवरी कन्नौज आवास से हुई है।कन्नौज स्थित इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर इनकम टैक्स और DGGI यानी जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की तरफ से तलाशी की गई है। आयकर की टीम पीयूष जैन के बेटे को लेकर कन्नौज वाले घर गई। कुल तीन मकानों में तलाशी किया गया है। पहले कानपुर में पीयूष जैन के घर पर 177 करोड़ का कैश मिला था और 160 करोड़  की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था।  पिछले दिनों कानपुर में इत्र के बड़े कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापा पड़ा था। इस रेड में इतने नोट मिले कि लोगों के होश उड़ गए। इनकम टैक्स को अब तक करीब 160 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली थी।इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कंपनी ने पिछले महीने ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया था। अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में ये इत्र लॉन्च किया था। घर के अंदर अलमारी में बंडल बनाकर नोट रखे गए थे। इनकम टैक्स की टीम ने पीयूष जैन के बिजनेस से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।


Share This News