ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20211108 101650 4 बीकानेर : महिला से दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कोल्ड ड्रिंक व समोसे में नशीली गोलियां खिलाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करना व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला कोर्ट इस्तगासे के जरिए नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी। ससुराल वाले बाहर गए हुए थे। उस दौरान सर्वोदय बस्ती निवासी शानु पुत्र मोहम्मद उम्र 22 वर्ष घर पर आया। जिसने उसे कोल्ड ड्रिंक व समोसे में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दी। बेहोशी के हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिये। परिवादिया का आरोप है कि उस अश्लील वीडियो के जरिये आरोपी शानु ने उसे ब्लैकमेल किया तथा कई बार उसका देह शोषण किया। परिवादिया के इस्तगासे के जरिये पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


Share This News