ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20211106 100016 30 अनियमितताओं के चलते 133 ई मित्र केन्द्रों पर लगाई गई पेनल्टी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar, पोस्ट बीकानेर, 16 दिसम्बर। जिले के 133 ई मित्र केन्द्रों पर अनियमितताएं पाए जाने पर पेनल्टी लगाई गई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेषक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में संचालित ई-मित्र केन्द्रों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर विभाग द्वारा टीमें गठित कर 321 ई मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई ई मित्र केन्द्रों पर विभागों की योजनाओं के कार्य हेतु निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने की शिकायत सही पाए जाने पर यह पेनल्टी लगाई गई। साथ ही स्थानीय सेवा प्रदाता से भी वार्ता कर उनके सभी शेष ई-मित्रों को अविलम्ब रेट लिस्ट उपलब्ध कराकर लगाने के निर्देश दिये गये है। ई-मित्र धारकों को सरकारी योजना में आवेदक की सही सूचना पोर्टल पर फीड किए जाने व उनके ही मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई. डी. भी फीड करने के निर्देश दिए गए, जिससे आवेदक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।


Share This News