ताजा खबरे
IMG 20211207 WA0335 पीबीएम के जनाना अस्पताल के सामने रेन बसेरा शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर, 7 दिसंबर। नगर निगम तथा मारवाड़ जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पीबीएम के जनाना अस्पताल के सामने रेन बसेरा मंगलवार को प्रारंभ हुआ। इसका उद्घाटन महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, तहसीलदार कालूराम पड़िहार तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही ने किया। मारवाड़ जनसेवा समिति के रमेश कुमार व्यास ने बताया कि रेन बसेरे में प्रतिदिन लगभग 350 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों को निशुल्क चाय और बिस्किट जन सहयोग से उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान भगवान सिंह हाडला, मुकेश खत्री, भैरू सेन, रामनारायण मोदी आदि मौजूद रहे।


Share This News