ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211127 WA0154 दो दिवसीय चित्र प्रदर्शन का आगाज ** निशुल्क शिविर 28 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। अमृत महोत्सव ने ली अंगडाई है यह तो आजादी की बधाई है। कु छ ऐसे ही संदेश लिखे जंगे आजादी में अपना बलिदान देने वालों को याद करते हुए बीकानेर के अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शन का आगाज हुआ। देश की आजादी के 75 वें वर्ष पर बीकानेर की कलाकार मिठ्ठू मेहरा द्वारा महापुरूषों को नमन करते हुए उनके किये कार्यों अपने चित्रों में उकेरा है। इस प्रदर्शनी में देश भक्तों पर बनाएं चित्रों का प्रदर्शन किया गया। मेहरा की बनाई प्रदर्शनी को अनेक विद्यार्थियों व आगुन्तकों ने सराहा। यहीं नहीं कई स्कूली बच्चों ने मेहरा से द्वारा पत्तों पर बनाएं गये चित्रों के बारे में भी जानकारी ली। आपको बता दे कि मिठ्ठू इससे भी पहले अपने चित्रों के जरिये अनेक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख चुकी है। वहीं अनेक अधिकारियों व राजनेताओं के चित्र भी विभिन्न प्रकार के पेड़ के पत्तों पर बना चुकी है।

Thar पोस्ट, बीकानेर।
फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से 28 नवंबर रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी , स्त्री व दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन होगा।हॉस्पिटल के डॉ पंकज मोहता ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की बीमारियों की, स्त्री रोगों की व दंत रोगों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। इस शिविर में डा. पंकज मोहता, डॉक्टर आरती काबरा व डॉक्टर नितिन सोनी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगाl
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। डॉक्टर आरती काबरा की सेवाएँ सुबह 8 से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।इस शिविर के लिए कुल 100 मरीजों का ही पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पंजीयन के लिए9461473156,7976728550 से सम्पर्क किया जा सकता है।


Share This News