ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211029 095230 ब्रज हीरो में ग्राहक मीट का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

That post, बीकानेर। नाल रोड चुंगी चौकी स्थित हीरो मोटोकॉर्प के अधिकृत एसोसिएट डीलर ब्रज हीरो एवं नामदेव फिनवेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में ग्राहक मीट का आयोजन किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी महेंद्र कल्ला ने कहा कि हीरो कंपनी पर लोगों को भरोसा है, इसीलिए वह आज दुनिया की नंबर वन कंपनी है| ग्राहक मीट के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक धर्म पुनिया, विशिष्ट अतिथि जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर बिश्नोई, नयाशहर थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण तथा रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक तुलसीदास पुरोहित ने ब्रज हीरो परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह आफ्टर सेल्स, ग्राहकों का सर्विस में भी बहुत अच्छा ध्यान रखते हैं| अतिथियों का ब्रज हीरो की तरफ से डॉ. अशोक धारणिया, इंद्रजीत सिंह धारणिया एवं नामदेव फिनवेस्ट की तरफ से कंट्री हेड राकेश सैनी, मैनेजर भवानी सिंह पारीक, राजेंद्र देवल, एवं रविंद्र सिंह भाटी ने साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया| उक्त कार्यक्रम में हीरो के तीन ग्राहकों को लक्की ड्रॉ द्वारा प्रथम पुरस्कार एलईडी टीवी सूरजमल जैन, द्वितीय पुरस्कार फ्रिज पूनम व तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन विकास लोमरोड को अतिथियों द्वारा प्रदान की गई| अंत में संस्थान के एमडी डॉ. अशोक धारणिया ने कहां की 10 करोड़ भारतीयों को हीरो ब्रांड पर पूरा भरोसा है, यही भरोसा हमें दशकों से नंबर 1 बनाए हुए हैं| ब्रज हीरो द्वारा इस त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को ₹12500 तक के फेस्टिव बेनिफिट के साथ-साथ लक्की ड्रॉ द्वारा भी 108 पुरस्कारों से नवाजा जाएगा जिनमें एलईडी टीवी, डीवीडी प्लेयर एवं 10 ग्राम चांदी के सिक्के ग्राहकों को दिए जाएंगे|


Share This News