ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 87 पीटीईटी 2020 परीक्षा अब 16 सितम्बर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। प्रदेश में अब पीटीईटी परीक्षा 16 सितम्बर को आयोजित की जावेगी। डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय चार वर्षीय बीए बीएड./बी.एससी. बीएड. एवं पीटीईटी-2020 परीक्षा अब 16 सितम्बर को क्रमश: सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 3 से 6 दो पारियों में आयोजित होगी।  समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में चार वर्षीय पाठ्यक्रम एवं दोपहर  के सत्र में दो वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की जावेगी।   परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा करते हुए डाॅ. सिंह ने बताया कि सभी छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर कोविड-19 की मानकों के अनुसार जारी सरकारी एडवायजरी का पालन करना अनिवार्य होगा।  डाॅ. सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सोषल डिस्टेसिंग के साथ सरकारी एडवायजरी का पूर्णतया पालना करने के सख्त निर्देष सभी परीक्षा केन्द्रों को दिये गये हैं।  उन्होनें बताया कि दो वर्षीय पाठ्यक्रम बी.एड. में 367662 अभ्यर्थी तथा चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 189478 अभ्यर्थी प्रविष्ट हो रहे हैं।  इस हेतु सभी जिला एवम तहसील मुख्यालयों पर लगभग 2100 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।


Share This News